① 19 नवम्बर 2025 को पीएम किसान उत्सव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह कहाँ आयोजित किया गया – राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा (जयपुर)
↳ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की गई। तथा प्रदेश के किसानों के खातों मे 1400 करोड़ रुपये हस्तान्तरित हुए।
↳ पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभान्वित करने की संख्या की दृष्टि से राजस्थान का देश में पांचवां स्थान है।
② मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 19 नवम्बर को हुई मंत्रीमण्डल की बैठक में प्रवासी राजस्थानियों के लिए कौनसा नया विभाग के गठन का निर्णय लिया गया – राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग
③19 नवम्बर को हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेण्टर पॉलिसी-2025 का अनुमोदन किया गया , इस नीति के तहत प्रदेश के किन शहरों को जीसीसी हब के रूप में विकसित किया जाएगा – जयपुर, उदयपुर, जोधपुर
④ राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड तथा सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससी सी एल) के बीच ज्वांइट वेंचर कंपनी के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया, इस कंपनी में आरवीयूएनएल और एससीसीएल की की हिस्सेदारी क्रमशः होगी – 26% व 74%
⑤ 19 नवम्बर को हुई राज्य मंत्रीमण्डल के बैठक में प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए बीकानेर जिले की पूगल तहसील के ग्राम करणीसर के भाटियान में कितने हेक्टेयर भूमि को सशर्त कीमतन आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की ⇒ 161.45 हैक्टेयर भूमि
↳ चितौडगढ़ जिले के रावतभाटा तहसील के ग्राम खरनाई में 356.25 हैक्टेयर भूमि की सशर्त कीमतन आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की।


