◆ शुभारंभ – 14 दिसम्बर 2024 को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन उदयपुर से
◆ उद्देश्य :- आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म मीठा दूध उपलब्ध करवाना ।
◆ शुरुआती चरण में इस योजना के तहत सप्ताह में 3 दिन ही गर्म मीठा दूध पिलाया जाता था परंतु बजट 2025-26 में 3 दिन से बढ़ाकर सप्ताह में 5 दिन गर्म मीठा दूध उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई ।
◆इस योजना के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के कुपोषित बच्चाें को 25 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर का दूध उपलब्ध करवाया जाता हैं।
◆ योजना की क्रियान्विति – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा
◆ दूध हेतु अनुबंध – राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन से
◆ इस योजना से प्रदेश के लगभग 17 लाख बच्चे लाभान्वित हो रहे है ।
प्र:-राजस्थान में मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ कब हुआ ?
(1) 17 दिसंबर 2024
(2) 14 दिसम्बर 2024 ✅
(3) 12 दिसम्बर 2024
(4) 25 दिसम्बर 2024
प्र:- मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों को सप्ताह में कितने दिन स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार दूध पिलाया जाता है ?
(1) 3 दिन
(2) 5 दिन ✅
(3) 4 दिन
(4) 6 दिन



