- राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदन :- 23 अगस्त 2025
- विमोचन :- 13 अक्टूबर 2025 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा
- यह विजन डॉक्यूमेंट राजस्थान इंस्टीट्यूट फ़ॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन द्वारा नीति आयोग के दिशा – निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया।
- इसके तहत राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
- इस विजन डॉक्यूमेंट में वर्ष 2047 तक कृषि क्षेत्र में जलवायु अनुकूल और तकनीक आधारित खेती के माध्यम से उत्पादकता में 40% वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।
- हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में लाने, मातृ मृत्यु दर को 15 तक लाने, शिशु मृत्यु दर को प्रति हजार जीवित जन्मों पर 10 से कम करने और जीवन प्रत्याशा को 77 वर्ष तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
- महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी 60 प्रतिशत से अधिक करने का संकल्प लिया गया ।
- राज्य सरकार द्वारा निर्यात को भी पांच गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है ।
- यह विजन चार प्रमुख थीम और 13 सेक्टर्स पर आधारित है।
(1) पहली थीमः जनकल्याण और सामाजिक सशक्तीकरण है, जिसमें कृषि-खाद्य प्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समावेशन जैसे आयाम शामिल हैं।
(2) दूसरी थीमः त्वरित विकास, समृद्धि और रोजगार सृजन पर केंद्रित है, जिसके तहत औद्योगिक, खनन और पर्यटन क्षेत्रों में नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं।
(3) तीसरी थीमः भविष्य उन्मुख राजस्थान की है, जिसमें आधारभूत अवसंरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थायित्व और जलवायु अनुकूलता को प्राथमिकता दी गई है।
(4) चौथी थीमः संवर्धक नीति, वित्त और शासन की है, जो ग्रामीण और शहरी विकास, प्रभावी शासन, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने पर केंद्रित है।


