थार महोत्सव 2025

आयोजन ;- 8-9 अक्टूबर 2025

आयोजन स्थल ;- बाड़मेर

आयोजक :- पर्यटन विभाग राजस्थान व बाड़मेर जिला प्रशासन

थीम :- रंग रेगिस्तान के

महोत्सव का शुभारंभ बाड़मेर शहर के गांधी चौक से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ

धर्मेंद्र डाबी को ‘थार श्री’ और नक्षत्री चौधरी को ‘थार सुंदरी’ का खिताब मिला

पहले दिन विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें सुंदर मूंछ, ऊंट श्रृंगार, पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए रस्सा कस्सी, पणिहारी मटका दौड़, ढोल वादन, पंच गौरव खेल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता शामिल थीं।

महोत्सव के दूसरे दिन मिनी खजुराहो के नाम से विख्यात किराड़ू मंदिर में ग्रामीण कबड्डी, सत्तोलिया, दंपति दौड़, दादा-पोता दौड़, रुमाल झपट्टा, मेहंदी व रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
प्र:- (1) 8-9 अक्टूबर 2025 को थार महोत्सव 2025 का आयोजन कहाँ किया गया ?
(1) बाड़मेर ✅
(2) जैसलमेर
(3) फलौदी
(4) बीकानेर

प्र:-(2) थार महोत्सव 2025 की थीम क्या थी?
(1) रंगीलो राजस्थान
(2) रंग रेगिस्तान के ✅
(3) कलरफुल राजस्थान
(4) राजस्थानी विरासत