◆ 12 दिसंबर 2025 को सिलीसेढ़ झील को रामसर स्थल की सूची में शामिल किया गया। यह भारत का 96 वां रामसर स्थल है।
ध्यान देना कि ‘:- 12 दिसंबर को सिलीसेढ़ के साथ कोपरा जलाशय बिलासपुर(छत्तीसगढ़) को भी रामसर स्थल की सूची में शामिल किया गया । यह भारत का 95 वां रामसर स्थल है ।
◆ इन दोनों स्थलों के साथ वर्तमान में भारत मे कुल 96 रामसर स्थल हो गए ।
◆ भारत मे सर्वाधिक रामसर स्थल तमिलनाडु में है जिसंकी संख्या 20 है।
◆ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने जिम्बावे में आयोजित COP-15 में सिलीसेढ़ झील को रामसर स्थल में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था।
◆ राजस्थान में वर्तमान में अब कुल 5 रामसर स्थल है :–
(1) केवलादेव घना पक्षी विहार (भरतपुर) – 1981
(2) सांभर झील – 1990
(3) मेनार झील (उदयपुर) – 4 जून 2025
(4) खींचन (फलौदी) – 4 जून 2025
(5) सिलीसेढ़ झील (अलवर) – 12 दिसंबर 2025
◆ यह भी ध्यान रखे कि राजस्थान में एक वैटलैंड सिटी उदयपुर है ।
● सिलीसेढ़ झील राजस्थान राज्य के अलवर जिले में स्थित है।
● इस झील का निर्माण महाराजा विनय सिंह ने 1845 ईस्वी में अपनी रानी ‘शीला’ के लिए करवाया था।
● इस झील को राजस्थान का नंदन कानन भी कहा जाता है
निश्चित बनेगा इस से सवाल याद कर लीजिएगा


