आयोजन :- 17 जुलाई 2025, दादिया ( जयपुर )
मुख्य अतिथि:- श्री अमित शाह (केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री)
⇒ लोकार्पण एवं लाभ वितरण :-
(1) इस कार्यक्रम के दौरान श्री अमित शाह ने विश्व की वृहत अन्न भण्डारण योजना के तहत 24 गोदामों और 64 मिलेट्स आउटलेट्स का वर्चुअल लोकार्पण किया।
(2) श्वेत क्रांति 2.0 पीडीसीएस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म की वर्चुअल शुरूआत की ।
3) गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत 1400 लाभार्थियो को लगभग 12 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किए।
(4) दुग्ध उत्पादन सहकारी समितियों को 2,346 माइको एटीएम दिए गए और 8000 से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
(5) 100 नए पुलिस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
(6) ‘लक्ष्य -पथ-प्रण-अंत्योदय’ पुस्तक का विमोचन किया गया ।
प्रः- दादिया, जयपुर मे सहकार एवं रोजगार उत्सव का आयोजन कब हुआ ?
(1) 12 जुलाई 2025
(2) 17 जुलाई 2025☑️
(3) 11 जुलाई 2025
(4) 25 जुलाई 2025
प्र:- सहकार एवं रोजगार उत्सव मे विश्व की वृहत अन्न भण्डारण योजना के तहत कितने गोदामों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया ?
(1) 24 गोदाम☑️
(2) 30 गोदाम
(3) 64 गोदाम
(4) 35 गोदाम


