राजस्थान में राज्य स्तरीय समारोह 23 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेण्टर जयपुर में आयोजित किया गया |
संस्करण – 10 वाँ
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2025 थीम – ‘जन और ग्रह के लिए आयुर्वेद’
इस समारोह में 39 चिकित्सक व भामाशाहों को सम्मानित किया गया ।
अशोक शर्मा को अपनी दिवंगत पत्नी की याद मे आयुर्वेद हॉस्पीटल बनाने के लिए आयुर्वेद भामाशाह विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
इस कार्यक्रम में डॉ. प्रेमसुख(राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय खण्डा-फलसा, जोधपुर) , डॉ.अशोक कुमार मित्तल(राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय खण्डा-फलसा, जोधपुर) , श्री स्वामी पुरुषोत्तम दास शास्त्री (पीठाधीश रामधाम खेड़ापा,भामाशाह संवर्ग), श्री भोमाराम चौधरी (राजकीय आयुर्वेद औषधालय खेड़ापा) को “आयुर्वेद भामाशाह भूषण” से सम्मानित किया गया।
10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राष्ट्रीय समारोह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान गोवा में आयोजित किया गया।
आयोजक :- आयुष मंत्रालय
इसमें आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर निवासी प्रोफेसर बनवारी लाल गौड़ को “धन्वंतरी अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया ।
प्रश्न :- राजस्थान में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कहाँ किया गया ?
(अ) मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर ,जोधपुर
(ब) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ,जयपुर ✅
(स) अल्बर्ट हॉल, जयपुर
(द) RIC जयपुर
प्र:- अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान , गोवा में आयोजित 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के राष्ट्रीय समारोह में प्रदेश के किस व्यक्ति को धन्वंतरी अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया ?
(अ) प्रो. बनवारी लाल गौड़ ✅
(ब) श्री भोमाराम चौधरी
(स) श्री अशोक शर्मा
(द) डॉ. प्रेमसुख


