रामगढ़ बांध

◆ रामगढ़ बांध जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र में स्थित है ।

◆ इस बांध की नींव 1876 ई. को सवाई रामसिंह द्वितीय ने रखी थी ।

◆ इस बांध का निर्माण 1904 ई. में जयपुर के तत्कालीन शासक सवाई माधोसिंह द्वितीय के समय पूर्ण हुआ ।

1982 ई. में एशियन गेम्स में इस बांध में नौकायन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

◆ इस बांध में आखिरी बार पानी 1999 ई. में आया था ।

◆ रामगढ़ बांध में रामजल सेतु लिंक परियोजना के तहत वर्ष 2028 के अंत तक कालीसिंध नदी का पानी छोड़ा जाएगा

5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के दिन रामगढ़ बांध में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत श्रमदान किया तथा इस अभियान का शुभारंभ किया ।
◆ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने जमवारामगढ़ में सिंदूर का पौधा लगाया।

12 अगस्त 2025 को इस बांध को भरने के लिए कृत्रिम बारिश का प्रयास किया गया ।

प्र:- रामगढ़ बांध की नींव किस शासक ने रखी ?
(1) सवाई माधोसिंह द्वितीय
(2) सवाई रामसिंह द्वितीय ✅
(3) सवाई जयसिंह द्वितीय
(4) सवाई मानसिंह

प्र:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रामगढ़ बांध में कौनसा पौधा लगाया ?
(1) पीपल
(2) शीशम
(3) सिंदूर✅
(4) खेजड़ी