→ राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में संस्कृत शिक्षा विशेषतः वैदिक शिक्षा के प्रोत्साहन व विस्तार हेतु रैवासा, सीकर में संचालित आदर्श वेद आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संभाग स्तर पर वेद विद्यालय स्थापित किए जाएंगे।
- राजस्थान राज्य के बजट सत्र 2024-25 में संभाग स्तर पर वेद विद्यालयों का संचालन एवं ज्योतिष एवं वास्तु विद्या के वैज्ञानिक पक्षों के अनुसंधान हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना की घोषणा की गई थी।
⇒ बजट 2025-26 मे जयपुर, जोधपुर एवं उदयपुर में वैदिक पर्यटन केन्द्रों की स्थापना की घोषणा की गई।
- वर्ष 2025-26 में जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा संभागों में वेद विद्यालय प्रारंभ हो चुके है।
- इस वर्ष हाथोज (जयपुर संभाग), पुष्कर (अजमेर संभाग), देवली कलां, चेचट (कोटा संभाग) और तारातरा मठ, बाड़मेर (जोधपुर संभाग) इन चार वेद विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रतिविद्यालय 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
⇒ वर्तमान में शिक्षकों व अन्य कार्मिकों की व्यवस्था संस्कृत शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिकों से की जाएगी।
- वैदिक विद्वानों को राज्य सरकार की विद्या संबल योजना के अन्तर्गत रखा जाएगा।
⇒ इस वर्ष प्रारंम्भिक तौर पर वेद विद्यालय 16.97 लाख रुपये की विभिन्न मदों में व्यय हेतु वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई।


