◆ राजस्थान विधानसभा में पारित – 21 मार्च 2025
◆यह विधेयक आंतरिक असंतोष के आधार पर (25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक) लोकतंत्र की सुरक्षा हेतु लड़ने वाले सेनानियों और उनके परिवार के सम्मान व आर्थिक सहायता हेतु लाया गया।
◆मासिक पेंशन: सभी पात्र लोकतंत्र सेनानियों को ₹20,000 मासिक पेंशन दी जाएगी।
◆चिकित्सा सहायता: प्रत्येक लाभार्थी को ₹4,000 मासिक चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी।
◆ सरकारी परिवहन सेवाओं में लोकतंत्र सेनानियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
◆वर्तमान में राजस्थान में कुल 921 लोकतंत्र सेनानी एवं 219 दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों ( कुल 1140 ) के आश्रित (पति/पत्नी) हैं
◆वर्तमान सरकार ने 14 मार्च 2024 को इन नियमों को एक जनवरी 2024 से पुनः प्रभावित किया।
◆लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु के पश्चात उनके पति/पत्नी को जीवनकाल तक सम्मान राशि एवं चिकित्सा सहायता दी जाएगी।
प्र:- राजस्थान लोकतंत्र के सेनानियों के सम्मान विधेयक 2024 राजस्थान विधानसभा में कब पारित किया गया?
(1) 12 मार्च 2025
(2) 16 मई 2025
(3) 21 मार्च 2025 ✅
(4) 15 फरवरी 2025
प्र:- राजस्थान लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान विधेयक के तहत पात्र लोकतंत्र सेनानियों को कितने रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी ?
(1) 4000 रुपये
(2) 20000 रुपये ✅
(3) 25000 रुपये
(4) 30000रुपये



