राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सेवानिवृत्त आईएएस सुनील शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 3 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो के लिए की है।
प्रदेश में वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त सहित चार सूचना आयुक्तों के पदों पर कार्यरत हैं।
सुनील शर्मा की नियुक्ति के बाद यह संख्या पांच हो जाएगी।
यह भी ध्यान रखे कि, राज्य सरकार प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त सहित कुल दस सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर सकती है।
यह भी ध्यान दे कि राज्य के वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त श्री मोहनलाल लाठर है।
राजस्थान में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 के तहत 18 अप्रैल 2006 को राजस्थान राज्य सूचना आयोग की स्थापना कि गई है जो एक वैधानिक आयोग है।इसका मुख्यालय जयपुर में है।