Rajasthan Current Affairs 2025 ke 5 Important Questions

राजस्थान करंट अफ़ेयर्स के 2025 के टॉप 5 सवाल जिनके उत्तर आपको पता होने चाहिए और ये परीक्षा कि दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण है
पहला सवाल – सितंबर 2025 से अब तक राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन है?
उत्तर – जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा (27 सितंबर 2025 को जस्टिस के आर श्रीराम के सेवानिवृत होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने इन्हें कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त किया है)
दूसरा सवाल – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 27 अगस्त 2025 को कहाँ पर एथलेटिक्स अकादमी का लोकार्पण किया?
उत्तर – पटेल स्टेडियम(अजमेर)में
तीसरा सवाल – केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ज़िम्बाब्वे में आयोजित रामसर COP 15 में राज्य की किस झील को रामसर साईट घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा?
उत्तर – सिलीसेढ़ झील (यह झील अलवर में है जिसे हाल ही में राजस्थान का 5 वा रामसर स्थल बना दिया गया है,इसी साल उदयपुर के मेनार और फलौदी के खिंचन को भी रामसर स्थल सूची में शामिल किया गया है)
चौथा प्रश्न – राजस्थान रत्न अवार्ड 2025 से किसे नवाज़ा गया है?
उत्तर – अरुण चतुर्वेदी को (ध्यान रखें कि दुबई में आयोजित दिवाली उत्सव 2025 में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया)
पाँचवा प्रश्न – राजस्थान के नवगठित जिलो में से किन जिलो के नाम में परिवर्तन किया गया है?
उत्तर – खेरथल तिजारा और डिग (खेरथल तिजारा का नाम भृतृहरि नगर और डिग पूरे ज़िले का नाम नहीं बदल कर केवल नगर का नाम बदला है और बृजनगर किया गया है।)