10 दिसम्बर जो राजस्थान में पहली बार प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जा रहा है
• आयोजन :- 10 दिसम्बर 2025
• आयोजन स्थल :- जेईसीसी सभागार , जयपुर
• संस्करण :- प्रथम
• आयोजक :- राजस्थान फाउंडेशन ,BIP,RICCO
• उद्योग भागीदारी :- Confederation of indian industry
• उद्देश्य :- दुनिया भर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को उनकी मातृभूमि से जोड़ना और राज्य की आर्थिक व सामाजिक प्रगति में उनके योगदान का उत्सव मनाना
• राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल (जेईसीसी) पर ‘प्रगति पथ’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
• उद्घाटन सत्र में कॉफी टेबल बुक ‘कमिटमेंट इन एक्शन’ का भी विमोचन किया गया, जिसमें ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत हुए एमओयू की प्रगति और ग्राउंडब्रेकिंग की विस्तृत जानकारी शामिल है।
• मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश और प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर स्थापित करने की घोषणा की। इनमें से 9 विदेशों और 5 देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित किए जाएंगे।
• प्रवासी राजस्थानियों के हितों के लिएराष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग का गठन किया गया है।
• प्रवासी राजस्थानी मीट :-
(1) 26 सितम्बर 2025 – हैदराबाद
(2) 8 अक्टूबर 2025 – सूरत
(3) 28 अक्टूबर 2025 – कोलकाता
• प्रवासी राजस्थानी दिवस पर9 प्रवासी राजस्थानियों को प्रवासी राजस्थानी सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया –
(1) श्री अनिल अग्रवाल (2) श्री कुमार मंगलम बिड़ला (3) श्री विनीत मित्तल
(4) श्री अजय पीरामल (5) श्री माधव सिंघानिया (6) श्री पूनमचंद राठी
(7) श्री नरसी कुलरिया (8) श्री सी.एम. मूंदड़ा (9) श्री प्रदीप राठौड़
* 3 दिसम्बर 2025 को नई प्रवासी नीति का अनुमोदन किया गया |



