① त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर :-
→ त्रिपुरा सुन्दरी का मंदिर बांसवाड़ा जिले के तलवाडा से 5km दूर उमराई गांव के माताबाड़ी में है।
- इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मंदिर के आस-पास कभी तीन दुर्ग शक्तिपुरी, शिवपुरी तथा विष्णुपुरी थे, इन तीन दुर्गों में अवस्थित होने के कारण देवी का नाम त्रिपुरा सुन्दरी पड़ा।
⇒ यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में शामिल है।
इस मंदिर में मां भगवती त्रिपुरा सुन्दरी की मूर्ति अष्टादश यानि अठारह भुजाओं वाली है।
⇒ मूर्ति मे माता दुर्गा के नौ रूपों की प्रतिकृतियां अंकित है।
⇒ देवी मां सिंह, मयूर और कमल आसन पर विराजमान है।
② श्री जगदीश धाम मंदिर, कैमरी :–
⇒ श्री जगदीश धाम मंदिर करौली जिले के कैमरी गांव में है।
⇒ इस मंदिर में भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा माघ सुदी पंचमी विक्रम संवत 1735 (बसंत पंचमी) को हुई थी।
⇒ मेला – बसंत पंचमी व आषाढ़ सुदी बीज
पुः- श्री त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर कहाँ स्थित है?
(अ) कैमरी (करौली)
(ब) तलवाड़ा (बांसवाड़ा)✅
(स) ओसियां (जोधपुर)
(द) भीनमाल (जालोर)
प्र: श्री जगदीश धाम मंदिर केमरी में ये भगवान की मूर्तियों की स्थापना कब की ?
(अ) आषाढ़ सुदी बीज
(ब) माघ सुदी पंचमी
(स) पौष सुदी पंचमी
(द) आषाढ़ सुदी पंचमी


