प्रमुख कार्यक्रम

① प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा क्लेम भुगतान समारोहः

आयोजन :- 11 अगस्त 2025 को झुन्झुनू

⇒ मुख्य अतिथि – श्री शिवराज सिंह चौहान (केन्द्रीय कृषि मंत्री)

◆ इस कार्यक्रम में रबी सीजन 2024-25 व खरीफ 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त सीधे किसानों के खातों में स्थानानंतरित की गई।

⇒ इस कार्यक्रम में देशभर के 34 लाख 48 हजार किसानों को 3900 करोड़ रूपये का भुगतानकिया गया।

◆इस कार्यक्रम में राजस्थान के 9 लाख 70 हजार किसानों को 1426 करोड़ तक का भुगतान किया गया ।

② गुरु वंदन कार्यक्रम :-

⇒ आयोजन :- 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा पर

⇒ मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार द्वारा गुरूजनों के सम्मान में गुरु वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

⇒ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के महंतों, धर्मगुरुओं व पुजारियों को 2100 रु. की सम्मान राशि, श्रीफल व शॉल भेंट की।

प्र:-(1) 11 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा क्लेम भुगतान समारोह का आयोजन कहाँ किया गया ?
(1) झुंझुनू ✅
(2) सीकर
(3) हनुमानगढ़
(4) बीकानेर

प्र:-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार द्वारा गुरूजनों के सम्मान में गुरु वंदन’ कार्यक्रम कब आयोजित किया गया?
(1) 10 जुलाई 2025 ✅
(2) 15 जुलाई 2025
(3) 25 जुलाई 2025
(4) 10 अगस्त 2025