साथियों आपको और राजस्थान को अब एक नयी पर्यटन नीति मिल चुकी है जिसे राजस्थान पर्यटन नीति 2025 के रूप में जाना जाएगा
राज्य मंत्रीमण्डल द्वारा 3 दिसंबर 2025 को इसका अनुमोदन किया गया है।
इस नयी नीति से पर्यटन में निवेश को बढ़ावा देना व अवसंरचना का विकास करना मुख्य उद्देश्य रखा गया है।
24×7 कॉल सेंटर व टूरिस्ट असिस्टेंस यूनिट की भी स्थापना कि जाएगी
आपको ये भी ध्यान रखना है कि राजस्थान की पहली पर्यटन नीति 2001 में और नयी पर्यटन नीति 4 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी।
राजस्थान पर्यटन का लोगो – पधारो म्हारे देश है और पंचवाक्य “राजस्थान – भारत का एक अतुल्य राज्य है।
पर्यटन को उद्योग का दर्जा 4 मार्च 1989 को दिया गया है।
पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने वाला राजस्थान भारत का पहला राज्य है।


