महाराजा सरदार सिंह (1895-1911 ई.)

◆ 1895 ई. में सरदार सिंह के समय वायसराय लॉर्ड एल्गिन के जोधपुर आने पर जसवंत फीमेल हॉस्पिटल व एल्गिन राजपूत स्कूल का उद्घाटन करवाया गया।

चीन में ‘बॉक्सर विद्रोह’ के दमन के लिए सरदार सिंह ने अंग्रेजों की सहायता के लिए सेना भेजी जिसके बदले मारवाड़ के झंडे पर ‘चाइना 1900‘ लिखने का सम्मान दिया गया।

सरदार सिंह ने 1910 में 29000 रूपये का वार्षिक बजट मंजूर कर ‘एडवर्ड रिलीफ फण्ड’ की स्थापना की जिससे गरीब जनता को पेंशन दी जाती थी।

सरदार सिंह ने जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में 1906 में जसवंत थडा का निर्माण करवाया, जिसे ‘राजस्थान का ताजमहल’ कहते है।

◆ महाराजा सरदारसिंह को पोलो का शौक होने के कारण इनके समय ‘जोधपुर पोलो का घर’ कहलाता था।

प्र:- राजस्थान के ताजमहल के नाम से प्रसिद्ध जसवंत थड़ा का निर्माण किसने करवाया ?
(1) जसवंतसिंह द्वितीय ने
(2) महाराजा सरदार सिंह ✅
(3) सुमेरसिंह
(4) महाराजा उम्मेदसिंह

प्र:- मारवाड़ के किस शासक का समय जोधपुर पोलो का घर कहलाता था?
(1) जसवंत सिंह द्वितीय
(2) महाराजा सरदार सिंह ✅
(3) महाराजा उम्मेदसिंह
(4) महाराजा अभय सिंह