विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं में वर्तमान के अनसार कुछ बड़े बदलाव हुए है वो आप भी अपने नोट्स और books में कर लेना :-
सबसे पहले ध्यान दो इंदिरा प्रियदर्शिनी योजना का नया नाम: पद्माक्षी पुरस्कार योजना हो गया है
पुरस्कार राशि: कक्षा 8, 10 और 12 में जिला टॉपर बालिकाओं को मिलने वाली राशि को संशोधित किया गया है (इसमें, कक्षा 8 के लिए ₹25,000, कक्षा 10 के लिए ₹50,000 और कक्षा 12 के लिए ₹75,000 रुपये दिए जाएँगे।
स्कूटी की जगह अब नकद दिए जाएँगे – ध्यान रहे कक्षा 12 की टॉपर को पहले स्कूटी मिलती थी, जिसे अब नकद राशि से बदल दिया गया है।
यह भी ध्यान रहे कि यह योजना मूल रूप से 2010-11 में पद्माक्षी योजना के नाम से शुरू हुई थी, जिसे 2019 में इंदिरा प्रियदर्शिनी नाम दिया गया और अब इसे फिर से पद्माक्षी पुरस्कार योजना कर दिया गया है।
दूसरा बदलाव मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना में हुआ है ।
इस वर्ष इसमें कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं,इसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को इस बार सिलाई और बैग का भुगतान नहीं मिलेगा। साथ ही, लाभ की राशि 800 रुपए से घटाकर 600 रुपए कर दी गई है।
यह योजना वर्ष 2023 में शुरू की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों को 200 रुपए DBT के माध्यम से दिए जाते थे।
वर्ष 2024-25 में लाभ राशि को बढ़ाकर 800 रुपए किया गया। इस दौरान 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को भी लाभ मिलता रहा।
वर्ष 2025-26 में लाभ राशि घटाकर 600 रुपए की गई और 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं तथा सामान्य/ओबीसी छात्रों को योजना के दायरे से बाहर कर दिया गया।