⇒ उत्तर भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन इनोवेशन क्लस्टर आई आई टी जोधपुर मे स्थापित होगा ।
⇒ इसकी कुल लागत 205 करोड़ रुपये है।
=> यह क्लस्टर सालाना लगभग 350 टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा, जिसकी लागत 1 से 3 डॉलर प्रति किलोग्राम के बीच होगी।
→यह क्लस्टर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनेगा |
⇒ यह देश का चौथा ग्रीन हाइड्रोजन क्लस्टर होगा इसके अलावा तीन भुवनेश्वर (पूर्व में) पुणे (पश्चिम है), केरल (दक्षिण मे) स्थापित किए जा रहे है।
⇒ इस क्लस्टर मे अपशिष्ट जल, सौर ऊर्जा और बायोमास का उपयोग कर हाइड्रोजन तैयार की जाएगी।
⇒ 16 सितम्बर 2023 को राजस्थान ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2023 के मसौदे को मंजूरी दी गई।
⇒ राजस्थान ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2023 में वर्ष 2030 तक 2000 केटीपीए ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है ।
प्र:- उत्तर भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन इनोवेशन क्लस्टर कहाँ स्थापित किया जाएगा ?
(1) जोधपुर ☑️
(2) जयपुर
(3) कोटा
(4) उदयपुर
प्र:- राजस्थान ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2023 में वर्ष 2030 तक कितने केटीपीए ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है?
(1) 2000 केटीपीए ऊर्जा उत्पादन☑️
(2) 3000 केटीपीए ऊर्जा उत्पादन
(3) 5000 केटीपीए ऊर्जा उत्पादन
(4) 1000 केटीपीए ऊर्जा उत्पादन



