(1)पंडित दीनदयाल इंडोर स्टेडियम सूरत (गुजरात) में आयोजित 16 वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट में राजस्थान टीम ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते –40 स्वर्ण पदक
- राजस्थान टीम ने 16 वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट में 40 स्वर्ण , 21 रजत व 39 कांस्य पदक जीते ।
- 6 वीं कूडो फेडरेशन कप में राजस्थान टीम ने 38 स्वर्ण , 28 रजत व 57 कांस्य पदक जीते ।
- राजस्थान टीम ने 16 वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट व 6 वीं कूडो फेडरेशन कप में 223 पदक जीतकर लगातार 10 वी बार चैंपियन ट्रॉफी जीती।
(2) हिन्दी कवि डॉ. आशुतोष दुबे को किस काव्य कृति के लिए अखिल भारतीय स्तर पर काव्य विधा में दिया जाने वाला डॉ. सावित्री मदन डागा साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा – संयोगवश
- इस सम्मान समारोह का आयोजन जोधपुर में किया जाएगा ।
(3) राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर को राजस्थान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया जाएगा – सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर
(4) राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में कितने राष्ट्रीय कार्यक्रमों व योजनाओं में प्रथम स्थान हासिल किया – 11
(5) पीएम विश्वकर्मा योजना में ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिए राजस्थान राष्ट्रीय स्तर पर कौनसे स्थान पर है – द्वितीय स्थान पर


