(1) राजस्थान प्रदेश का पहला बायोवेस्ट डी-कम्पोस्ट प्लांट कहाँ लगाया जाएगा – मुहाना , जयपुर
(2)18 दिसम्बर 2025 को राजस्थान के राज्यपाल व कुलाधिपति श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े द्वारा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का कुलगुरु किसे नियुक्त किया गया – डॉ. राजेन्द्र बाबू दुबे
(3) राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन 4 से 6 जनवरी 2026 को कहां किया जाएगा – जेईसीसी सीतापुरा, जयपुर
(4) स्कूल में प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को भावनात्मक मजबूती देने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा कौनसा कार्यक्रम शुरू किया गया – खुशी शाला खुद की खोज कार्यक्रम
(5) रणकपुर जैन मंदिर पाली में रणकपुर – जवाई बांध फेस्टिवल 2025 का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा – 21 से 22 दिसम्बर 2025
(6) नई दिल्ली में आयोजित 68 वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में 10 मी. एयर पिस्टल प्रतियोगिता में जयपुर की मरियम खान ने कौनसा पदक जीता – स्वर्ण पदक


