(1) राजस्थान में आयोजित 5 वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वाधिक पदक जीतकर कौनसी यूनिवर्सिटी ओवर ऑल चैंपियन बनी – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 42 स्वर्ण ,14 रजत व 11 कांस्य पदक के साथ कुल 67 पदक जीते।
(2) केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर कार्यक्रम शुरू किया है ,इस कार्यक्रम में राजस्थान के कितने शहरों को शामिल किया गया – 4 शहरो को ( जयपुर , जोधपुर ,अजमेर व उदयपुर)
- इस कार्यक्रम के तहत देश के 100 शहरों के चयन किया गया ।
(3) राजस्थान मृत शरीर सम्मान अधिनियम 2025 :-
- विधानसभा में पारित 20 जुलाई 2024 अशोक गहलोत सरकार में
- इस प्रकार का कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान है।
- इस अधिनियम के तहत शव के साथ प्रदर्शन पर रोक ,24 घंटे में अंतिम संस्कार जरूरी
- शव को सड़क या अन्य किसी स्थान पर रखकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ 6 माह से 5 साल तक की सजा का प्रावधान है।
(4) 100 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट कहाँ बन रहा है – जोधपुर
(5) अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रीय श्रेष्ठ दिव्यांग जन पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया – दीपाली शर्मा (जयपुर)

