(1) एनर्जी कोशेंट (ईक्यू) मैग्जीन द्वारा 26 व 27 नवंबर को ग्लोबल सोलर एक्सपो राजस्थान 2025 का आयोजन कहाँ किया गया – राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर
(2) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मणिपाल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी यशवर्धन ने निशानेबाजी की 10 मी. एयर राइफल स्पर्धा में कौनसा पदक जीता – स्वर्ण पदक
(3) हाल ही में जैसलमेर बॉर्डर पर स्वदेशी स्टील से बनी किस राइफल का सफल परीक्षण किया गया – शेर एके-203 राइफल
(4) भारत मंडपम नई दिल्ली में 14 से 27 नवंबर, 2025 तक आयोजित 44 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पार्टनर स्टेट मंडप ‘राजस्थान‘ को किस पदक से पुरस्कृत किया गया – स्वर्ण पदक
(5) हाल ही में किस मेडिकल कॉलेज की मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट ने ऊँट के खून से एन्टी स्नेक वेनम बनाकर चूहों पर प्रयोग कर सफलता हासिल की – सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर
(6) 5 से 7 दिसंबर को जम्मू में होने वाले ओलम्पिक खेल लेक्रोस के द्वितीय फेडरेशन कप में भाग लेने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने अपने विवेकाधीन निधि से कितने रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की – 10.20 लाख रूपये


