(1) प्रदेश में एकमात्र बेशकीमती ग्रेफाइट की खोज कहाँ की गई – बांसवाड़ा
(2) मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप-2025 में प्रदेश की किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता – कियाना परिहार (उदयपुर)
(3) बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन अवॉर्ड आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स- 2025 का खिताब प्रदेश के किस शहर ने जीता – उदयपुर
(4) श्रमिकों एवं उनके बच्चों को खेलो के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई श्रमिक कल्याण प्रोत्साहन योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को कितने रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी – 2 लाख
- स्वर्ण पदक जीतने पर 11 लाख रुपये , रजत पदक जीतने पर 8 लाख व कांस्य पदक जीतने पर 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
(5)मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित होने पर कितने रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जाता है – 50 लाख रुपये


