① राज्य सरकार के बजट 2025-26 को तहत ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)-2026 का आयोजन मार्च 2026 में कहाँ किया जाएगा – जेईईसी, सीतापुरा (जयपुर)
- राज्य सरकार द्वारा फिक्की का समिट पार्टनर के रूप में चयन किया गया।
↳ इसके आयोजन हेतु राज्य सरकार एवं समिर पार्टनर फिक्की के बीच एमओयू हस्ताक्षर किये गए।
② क्रांतिकारी चारू चन्द्र बोस आर्थिक सबलता पुरस्कार के तहत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 में नियमित अध्ययनरत मूक बधिर / नेत्रहीन / दिव्यांग बालिकाओं को कक्षा 9 से 12 तक प्रति बालिका कितनी राशि प्रदान की जाएगी – 5000/- प्रतिवर्ष
↳ कक्षा 1 से 8 तक प्रति बालिका को 2000/- प्रतिवर्ष
③ केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर ‘वेदांता दूर डी थार’ अन्तरराष्ट्रीय साइकिल रैली का आयोजन कहाँ किया गया – बीकानेर
④ डूंगरी बांध से प्रदेश के किन जिलों में सिंचाई व पेयजल हेतु पानी उपलब्ध होगा – सवाई माधोपुर व करौली
↳ इस बांध से सवाई माधोपुर व करौली की 1 लाख 25. हजार हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई का पानी मिलेगा।
Note:- डूंगरी बांध सवाई माधोपुर जिले के खण्डार तहसील में बनास नदी पर प्रस्तावित है।
⑤ हैदराबाद मे सम्पन्न हुई, 26 वीं नेशनल पैरा तैराकी चैंपियनशिप में राजस्थान ने 97 पदकों के साथ पदक तालिका में कौनसा स्थान हासिल किया – तीसरा
⑥राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) के द्वारा न्यूयार्क के लॉन्ग आइलैंड में आयोजित 26 वां दीपावली गाला महोत्सव में पहली बार राजस्थान रत्न लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया – डॉ. नरेन्द्र कुक्कर


