GGD DAILY DOSE NO.121

(1) भुवनेश्वर में आयोजित आईआरसी के 84 वें वार्षिक सत्र में सड़क निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 2025 का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया – प्रोफेसर पृथ्वी सिंह कांधल

(2) फरीदाबाद में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 32 वी बैठक में राजस्थान की तरफ से किसने भाग लिया – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने

(3) अहमदाबाद के खानपुर की मिलिट्री एंड राइफल क्लब में आयोजित ऑल इंडिया जीवी मावलंकर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने 10 मीटर पिस्टल की डेफ कैटेगरी में कौनसा पदक जीता – रजत पदक

(4) महाजन फील्ड फायरिंग रेंज बीकानेर में भारत व किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वॉरियर-25″के 8 वें संस्करण का आयोजन 17 नवंबर से शुरू हुआ – यूके
*यह अभ्यास 14 दिन तक चलेगा ।

  • इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट के 120 और यूके 2 रॉयल गोरखा राइफल्स के 120 सैनिक भाग ले रहे है।

(5) 72 वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के तहत राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड द्वारा किस विषय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया – “सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना”