(1) 19 नवंबर को राज्य स्तरीय घूमर फेस्टिवल का आयोजन कहाँ किया जाएगा – विद्याधर नगर स्टेडियम (फुटबॉल ग्राउंड) जयपुर
(2) प्रदेश में 5 वर्ष तक के सभी बच्चों की निमोनिया स्क्रीनिंग एवं इससे होने वाली जटिलताओं, तथ्यों आदि के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए 12 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कौनसा अभियान चलाया जाएगा – सांस अभियान
- थीम :- निमोनिया नहीं तो बचपन सही
(3) ऑपरेशन त्रिशूल के तहत भारतीय सेना द्वारा 11 नवंबर को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज ,जैसलमेर में कौनसा युद्धाभ्यास किया गया – युद्धाभ्यास मरू ज्वाला
(4) भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की ओर से राजस्थान को किस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग’ में टॉप अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया – बिजनेस एंट्री,श्रम नियमन सुधार ,पर्यावरण नियमन पंजीकरण एवं सेवा क्षेत्र
(5) केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा घोषित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों 2024 में प्रदेश के किस जल उपयोक्ता संगम को सर्वश्रेष्ठ जल उपयोक्ता संघ श्रेणी में तृतीय स्थान मिला – खरलां जल उपयोक्ता संगम श्रीगंगानगर
● जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का प्रथम पुरस्कार(पश्चिमी क्षेत्र) सीकर के श्री बजरंगलाल जेठू को मिलेगा।


