(1) 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक ” नेशनल वर्कशॉप ऑफ एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक एंटरप्रेन्योरशिप” का आयोजन कहाँ किया गया – उदयपुर
- इसका आयोजन राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) , ग्रामीण विकास विभाग , राजस्थान सरकार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया ।
(2) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में आयोजित ,’किंगडम ऑफ चेस’ ओपन रेपिड चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया – राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े द्वारा
(3) नई दिल्ली में आयोजित अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एवं एक्सपो 2025 में प्रदेश के किस शहर ने “Award of Excellence in Urban Transport” का खिताब जीता – उदयपुर
- उदयपुर ने यह पुरस्कार “City with the Best Non-Motorized Transport System” श्रेणी में जीता।
(4) नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव 2025” में राजस्थान को तरफ से किसने भाग लिया – श्री झाबरसिंह खर्रा (नगरीय विकास ,आवासन एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)


