GGD DAILY DOSE NO.113


(1) नाहरगढ़ फोर्ट पर स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में आईसीसी वुमन वर्ल्ड कप-2025 के विजेता किस महिला खिलाड़ी का वैक्स स्टेच्यू लगाया जाएगा – हरमनप्रीत कौर (कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम )

(2) राज्य सरकार द्वारा जनजातीय उप-योजना (TSP) फण्ड की राशि को 1000 से बढ़ाकर कितने करोड़ किया गया – 1500 करोड़ रुपये

(3) हाल ही में राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति झालाना में डॉ. सूरज सिंह नेगी द्वारा रचित उपन्यास ‘भावेश जो कह न सका‘ का विमोचन किसके द्वारा किया गया – श्री गौतम कुमार दक ( सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

(4) सक्षम जयपुर अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन जयपुर व महिला अधिकारिता, जयपुर द्वारा 6 नवंबर को नारी चौपाल का आयोजन कहाँ किया गया – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाड़ौता (चौमूं) जयपुर

(5) भारत मंडपम नई दिल्ली में 18 वें जयपुर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा – 13 से 15 फरवरी 2026

(6) एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 में मेटल व माइनिंग क्षेत्र में विश्व मे लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान पर रहने वाली कंपनी कौनसी है – हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड