(1) चेन्नई में आयोजित सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में राजस्थान की दिव्यांशीं जैन ने कौनसा पदक जीता – स्वर्ण पदक
- दिव्यांशीं ने फाइनल में महाराष्ट्र की शनाया परसरामपुरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
(2) श्री महावीरजी (करौली) में आयोजित राजस्थान सीनियर स्टेट हैंडबाल चैंपियनशिप में महिला वर्ग का ख़िताब किस टीम ने जीता – जयपुर
- पुरुष वर्ग का ख़िताब – श्री गंगानगर की टीम ने जीता ।
- प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी गंगानगर के विक्रम रहे , जबकि महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जयपुर की मनीषा रही ।
(3) राजभवन में संपन्न राज्य सैनिक बोर्ड की 18 वीं बैठक में राज्यपाल द्वारा किस पोर्टल का शुभारंभ किया गया – सैनिक वेलफेयर पोर्टल
- पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत राज्यपाल द्वारा की गई।
- राजगढ़(चूरु) में सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना पर सहमति बनी।
(4) 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक डेंटल इंप्लांट राष्ट्रीय संगोष्ठी”ओसिकॉन 2025” का आयोजन कहाँ किया गया – होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर


