(1) केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से घोषित कायाकल्प प्रोत्साहन योजना 2024-25 के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर ने ग्रुप बी श्रेणी में देशभर में कौनसा स्थान प्राप्त किया – द्वितीय
- पुरस्कार राशि – 1 करोड़ रुपये
(2) नई दिल्ली में आयोजित 68 वीं नेशनल पैरा शूटिंग की 10 मी. एयर पिस्टल एस. एच.1 स्पर्धा में राहुल शर्मा ने कौनसा पदक जीता – स्वर्ण पदक
- जोधपुर के संदीप शर्मा ने 50 मी.पिस्टल जूनियर वर्ग में 2 स्वर्ण पदक जीते।
(3) कोटा -हाड़ौती ट्रेवल मार्ट का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा – 2 से 4 जनवरी 2026
- कोटा-हाड़ौती ट्रेवल मार्ट का शुभारंभ चम्बल रिवर फ्रंट से होगा , जबकि शेष कार्यक्रम आर्ट हिल सिटी पार्क में आयोजित किए जाएंगे।
(4) 29 व 30 दिसम्बर 2025 तक राष्ट्रीय हैकथॉन ‘शील्ड 1.0’ का आयोजन कहाँ किया गया – केंद्रीय जासूसी प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) जयपुर
(5) प्रदेश में नेपियर घास पर आधारित सबसे ज्यादा बायो सीएनजी उत्पादन करने वाला पहला प्लांट कहाँ बनेगा – बाड़मेर
- 32 करोड़ के प्लांट में नेपियर से 6.50 टन रोज बायो सीएनजी बनेगी।
(6) देश की अर्थव्यवस्था में राजस्थान का कौनसा स्थान है- सातवां


