परिवर्तन जीवन का सबसे अहम नियम है जो इसे अपनाता है वो दौड़ में बना रहता है जो अड़ा रहता है वो खड़ा रह जाता है।
इसी के साथ आप भी ध्यान रखे भारत व राजस्थान में कई सरकारी कार्यालयों के नाम अब बदल चुके है
• भारत में प्रधानमंत्री निवास यानी PMO को अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जायेगा
• केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य भवन के रूप से जाना जायेगा
• राजपथ को अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जायेगा
• राजस्थान में राज्यपाल निवास को राजभवन के नाम से जानते थे जो अब लोक भवन के नाम से जाना जायेगा।
• इसकी अधिसूचना 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुई है।राजस्थान ऐसा करने वाला नौवाँ राज्य बन गया है
• यह भी ध्यान रखें कि केंद्र शासिक प्रदेश में इन्हें राजनिवास के नाम से जानते थे जिन्हें अब लोकनिवास के नाम से जानेंगे
• राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े का कहना है कि “राज” शब्द या तो राजतंत्र की याद दिलाता है या ब्रिटिश शासन की याद दिलाता है जबकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है इसलिए ये बदलाव भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
• परीक्षा में आपको ये बदले हुए नाम पूछ सकते है तो अच्छे से याद ज़रूर कर लेवे
• ऑल द बेस्ट

image Credit – Dainik Bhaskar

