◆ जन्म:- 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले के पेटवार गांव में हुआ था।
◆ 24 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को देश के 53वें CJI के रूप में शपथ दिलाई।
◆ जस्टिस सूर्यकांत ने सीजेआई भूषण आर गवई की जगह ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीजेआई गवई की सिफारिश के बाद ‘संविधान के आर्टिकल 124 के क्लॉज (2) द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए’ जस्टिस सूर्यकांत को भारत का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया।
◆ जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 15 महीने का होगा।
◆ वह 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त होंगे।
◆ वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व 2018 में उन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
◆ 2019 में वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने।
◆ जस्टिस सूर्यकांत हरियाणा के महाधिवक्ता भी रह चुके हैं।
◆ जस्टिस सूर्यकांत कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, ‘वन रैंक-वन पेंशन’ (OROP), और पेगासस स्पाइवेयर से संबंधित मामले शामिल हैं।
◆ उन्होंने कुल 14 किताबें लिखीं, जिनमें ‘नगरी नगरी द्वारे द्वारे’, ‘कमल और कीचड़’, ‘माटी की महक’, ‘यह कैसा हिंदुस्तान है’ और ‘रागनी संग्रह चूंदड़ी’ बेहद चर्चित रहीं। साहित्य में योगदान के लिए उन्हें पंडित लख्मीचंद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
प्र:- 24 नवंबर 2025 को उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया ?
(1) जस्टिस अक्षय व्यास
(2) जस्टिस सूर्यकांत✅
(3) जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
(4) जस्टिस प्रकाश टाटिया
प्र:- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों व मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है?
(1) अनुच्छेद 124 (1)
(2) अनुच्छेद 124 (2) ✅
(3) अनुच्छेद 126
(4) अनुच्छेद 125(1)



