◆ खोज :- 1952 में अमलानंद घोष द्वारा
◆ कालीबंगा सभ्यता का उत्खनन 1961-62 में बृजवासी लाल व बाल कृष्ण थापर के निर्देशन में किया गया ।
◆ कालीबंगा शब्द सिन्धी(पंजाबी) भाषा का है। जिसका शाब्दिक अर्थ काले रंग की चूड़ियां है।
◆ कालीबंगा सभ्यता घग्घर नदी के किनारे स्थित है।
◆ कालीबंगा सभ्यता का उत्खनन पांच स्तरों में किया गया जिसमें प्रथम दो स्तर हड़प्पा सभ्यता से प्राचीन है तथा अंतिम तीन स्तर की सामग्री हड़प्पा सभ्यता के समकालीन है ।
◆ कालीबंगा सभ्यता से प्राप्त प्राक हड़प्पाकालीन मकान में कच्ची ईंटो के प्रयोग के कारण इसे ‘ दीन – हीन बस्ती’ या ‘ गरीबों की बस्ती’ कहा गया।
◆ कालीबंगा सभ्यता से सामुहिक तंदूर के अवशेष प्राप्त हुए है।
◆ कालीबंगा सभ्यता के द.पू. दिशा में जुते हुए खेत के साक्ष्य प्राप्त हुए है।
◆ विश्व मे सर्वप्रथम भूकंप के साक्ष्य कालीबंगा सभ्यता से मिले ।
◆ इस सभ्यता स्थल से बेलनाकार मुहरों के अवशेष प्राप्त हुए है ।
◆ कालीबंगा सभ्यता से अण्डाकार कब्र के अवशेष प्राप्त हुए है जिसे चिरायु कब्र नाम दिया गया।
◆ कालीबंगा सभ्यता से सात हवन कुण्ड के साक्ष्य प्राप्त हुए है ।
◆कालीबंगा सभ्यता से प्राप्त मुद्रा पर एक व्याघ्र व एक पर महिला कुमार देवी का चित्र अंकित था।
◆ कालीबंगा सभ्यता से मिश्रित फसल (गेहूं व जौ) के साक्ष्य भी प्राप्त हुए है।
◆ डॉ. दशरथ शर्मा ने कालीबंगा सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता की तीसरी राजधानी कहा।


