प्रमुख विधेयक
(1) राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण और विनियमन) विधेयक 2025
पारित :- 3 सितम्बर, 2025
◆ इस विधेयक के तहत कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण के लिए न्यूनतम विद्यार्थियों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 की गई।
शास्ति में कटौती:-
◆ प्रथम बार उल्लंघन पर जुर्माना ₹2 लाख से घटाकर ₹50 हजार किया गया।
◆ द्वितीय बार उल्लंघन पर जुर्माना ₹5 लाख से घटाकर ₹2 लाख किया गया।
◆ इस विधेयक के तहत एक ‘राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन प्राधिकरण’ भी बनाया जाएगा।
(2) कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक, 2025:-
पारित :- 4 सितम्बर, 2025
उद्देश्यः कारखाना अधिनियम, 1948 में संशोधन कर श्रम प्रावधानों को लचीला बनाना।
विधेयक के प्रमुख प्रावधान:-
● मजदूर बिना अंतराल के 6 घंटे तक कारखाने में काम कर सकेंगे।
● श्रमिक प्रतिदिन कारखानों में 10:30 घंटे तक उपस्थित रह सकेंगे।
● श्रमिक 75 घंटे के स्थान पर 144 घंटे प्रति तिमाही ओवरटाइम कर सकेंगे।
● महिलाएं स्वयं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रात में भी कार्य कर सकेंगी।
प्र:- राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण और विनियमन) विधयेक 2025 में कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण के लिये न्यूनतम विद्यार्थियों की संख्या 50 से बढ़ाकर कितनी की ?
(1) 75
(2) 100✅
(3) 150
(4) 200
प्र:- कारखाना ( राजस्थान संशोधन) विधेयक 2025 का पारित हुआ?
(1) 4 सितंबर 2025✅
(2) 4 अक्टूबर 2025
(3) 25 अगस्त 2025
(4) 21 अगस्त 2025

