मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना-
◆ प्रारम्भ-16 दिसम्बर, 2024
◆ इस योजना के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों की 56 दुर्लभ बीमारियों का मुफ्त उपचार किया जाएगा।
◆ इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बालक/बालिका को रु. 50 लाख तक का उपचार निधि से निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
◆ इस योजना के तहत दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बालक/बालिका को 5 हजार रु. प्रतिमाह/प्रतिबालक/बालिका दुर्लभ बीमारी निधि से देय होगा।
◆ योजना के क्रियान्वयन एवं मॉनीटरिंग की कार्यवाही हेतु आयुक्त/निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे।
प्र:- मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना के तहत दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बालक/ बालिका को कितने रुपये तक उपचार निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा?
(1) 10 लाख
(2) 21 लाख
(3) 11 लाख
(4) 50 लाख ✅
प्र:- मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना के तहत कितने वर्ष तक के बच्चों का दुर्लभ बीमारियों का मुफ्त उपचार किया जाएगा ?
(1) 18 वर्ष ✅
(2) 14 वर्ष
(3) 10 वर्ष
(4) 15 वर्ष


