◆ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 का प्रारम्भ 13 जुलाई 2021 को किया गया।
◆ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना 2021 प्रदेश में सामूहिक विवाहों के आयोजनों को प्रोत्साहित करने, विवाहों में होने वाले अपव्यय को कम करने के लिए आर्थिक अनुदान देने, बाल विवाह एवं दहेज जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई है।
◆ योजना के तहत राशि रुपये 25,000 का अनुदान दिया जाता है जिसमें 21,000 रुपये वधू को तथा 4,000 रुपये संस्था को IFMS के माध्यम से दिए जाते हैं।
◆ सामूहिक विवाह आयोजन में विभिन्न जाति एवं धर्म के परिवार के कम से कम 25 जोड़ों (कम से कम 5 समाज जाति व धर्म के प्रत्येक के कम से कम 5 जोड़े होंगे) का विवाह का आयोजन करता है।
◆ इस पर संस्थान को प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
प्र:- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 कब से प्रारंभ की गई?
(1) 13 जुलाई 2021✅
(2) 27 जुलाई 2021
(3) 21 मार्च 2021
(4) 8 मार्च 2021
प्र:- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 के तहत कुल कितना अनुदान दिया जाता है ?
(1) 21 हजार
(2) 25 हजार ✅
(3) 10 हजार
(4) 31 हजार


