About GGD

About Gaourav Singh Ghanerao

गौरव सिंह घाणेराव – शिक्षा जगत का एक चमकता हुआ चेहरा जिसमें हज़ारो बेरोज़गार अभ्यर्थी अपने अपने सपने को साकार करने की चमक देखते है।आप ने राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रतियोगी शिक्षण को शुरू कर एक क्रांति का रूप दे दिया है जिसकी बदौलत हज़ारो विद्यार्थियों ने घर बैठे शानदार प्रतियोगी शिक्षण प्राप्त करके सरकारी नौकरी लेने का सपना पूरा किया है।सिंह ने स्वयं भी राजस्थान में श्रेष्ठतम स्थान प्राप्त करते हुए सरकारी नौकरी ली थी और उसी अनुभव को साझा करके हज़ारो युवाओं को भी अपनी मंज़िल तक पहुँचाया है।इसके लिए सिंह ने 2021 में GGD-Gourav Gyan Dhara यूट्यूब चैनल को शुरू किया था जिस पर प्रतियोगी शिक्षण के लिए मार्गदर्शन व बेहतरीन क्लासेज़ शुरू की थी,देखते ही देखते GGD के साथ कारवा जुड़ता चला गया जो अब लाखों में है।वर्तमान में GGD से संबंध 4 और यूट्यूब चैनल है व 2 टेलीग्राम चैनल है इन सभी पर लाखों की संख्या में अभ्यर्थी जुड़े हुए है।शिक्षा के साथ साथ सिंह ने लेखनी में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है जिसमें इनके द्वारा 100 से अधिक प्रतियोगी शिक्षण की किताबें लिखी गई है, इनके 250 से अधिक कविताओं व आलेख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे है।लिखनी में क्षेत्र में सिंह को 200 से भी अधिक संस्थाओं द्वारा पुरुष्कृत किया गया है।इनके साथ ही सिंह सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी भूमिका का बढ़ चढ़ कर निर्वहन कर रहे है जिसमें स्कूली बच्चो को पाठ्यसामग्री,संसाधन आदि उपलब्ध करवाना,निराश्रितों की मदद करना,ज़रूरतमंद के लिए शिक्षण व भोजन की व्यस्था करना आदि शामिल है।गौरव सिंह घाणेराव अब केवल नाम नहीं राजस्थान के युवा प्रतियोगियों के विश्वास का प्रतीक बन चुका है।

Our Reach & Resource

Users
0 K+
Videos
0 K+
Test Series
0 +
Books
0 +

We Provide Free Classes

2021 से लेकर अब तक सिंह द्वारा अपनी एक भी क्लास को बेचा नहीं गया है बल्कि सभी क्लासेज़ सभी के लिये अपने यूट्यूब पर निःशुल्क उपलब्ध करवायी गई है साथ ही हज़ारो क़ीमत वाली टेस्ट सीरिज़ को भी नाममात्र के शुल्क में उपलब्ध करवा कर हर अभ्यर्थी के लिए गुणवत्तायुक्त अभ्यास को सुलभ करवा दिया गया है।आगे इनका लक्ष्य ना सिर्फ़ राजस्थान बल्कि पूरे भारतवर्ष के बच्चो के लिये कार्य करना है साथ ही साथ समाज को यह संदेश भी देना है कि इंसान चाहे तो क्या नहीं कर सकता,सिर्फ़ मोटी फ़ीस लेने पर ही उत्तम शिक्षण नहीं दिया जा सकता बल्कि निःशुल्क सेवा के रूप में भी उत्तम शिक्षण उपलब्ध करवाया जा सकता है।