(1) राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के किस स्थान पर ‘अटल काव्य स्मारक’ व ‘ अटल लोकतंत्र उपवन‘ के निर्माण की घोषणा की – जयपुर
(2) राजस्थान रॉयल्स के किस क्रिकेटर को वीर बाल दिवस (26 दिसम्बर) पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया – वैभव सूर्यवंशी
(3) 26 व 27 दिसम्बर 2025 को कुरजां महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जा रहा है – फलौदी (खींचन व फलौदी में)
(4) 25 दिसम्बर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक 35 वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प मेला 2026 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है – रामलीला मैदान जोधपुर
- थीम :- ऑपरेशन सिंदूर
- उद्घाटन – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा
- आयोजन :- लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत ,जिला प्रशासन ,जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जोधपुर और उद्यम प्रोत्साहन संस्थान
(5) 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर प्रदेश में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कहाँ किया गया – एचसीएम रीपा ,जयपुर
(6) 29 से 31 दिसंबर 2025 तक शरद महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जाएगा – माउण्ट आबू ,सिरोही


