(1) मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने केन्द्र सरकार के नवाचार, ‘सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेक्रेट्रीज‘ को राजस्थान में भी लागू किया , मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने, प्रदेश में कितने ‘सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेक्रेट्रीज‘ के गठन के आदेश जारी किए – सात
(2) अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक ‘ सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ का हाल ही में नई दिल्ली में विमोचन किया गया इस पुस्तक के लेखक कौन है – श्री वासुदेव देवनानी
(3) हाल ही में राजस्थान लोकायुक्त के लोगो ‘ न्यायो नीति: च शरणं’ का अनावरण किसके द्वारा किया गया – मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा
(4) हाल ही में अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयन समिति द्वारा चयनित 24 खिलाड़ियों में से प्रदेश के कितने खिलाड़ियों का चयन किया गया – 3 खिलाड़ियों का
- निर्मला भाटी ( नागौर) – खो-खो
- रुद्रांश खंडेलवाल(भरतपुर) – पैरा शूटिंग
- पद्मनाभ सिंह (जयपुर) – पोलो
(5) 19 से 24 दिसम्बर 2025 तक हॉन्गकॉन्ग में आयोजित हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के अंडर-17 बॉयज कैटेगरी में प्रदेश के सुभाष चौधरी ने कौनसा पदक जीता – स्वर्ण पदक
(6) 24 दिसम्बर 2025 को पर्यटन कॉनक्लेव हवेलियों से हरियाली (इको ट्यूरिज्म) तक कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया – रामगढ़ शेखावाटी ,सीकर में
- इस कार्यक्रम में फ़िल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति का विमोचन किया गया।


