(1) लालसोट , बीकानेर की संस्था अनुराग सेवा संस्थान की ओर से प्रदेश की किन साहित्यकारों को भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया – डॉ. नीना छिब्बर व बसंती पंवार
- डॉ नीना छिब्बर को उनकी लघु कविता संग्रह ‘अब लौट चले‘ के लिए व बसंती पंवार को उनकी कृति ‘अपना अपना भाग्य‘ के लिए सम्मानित किया गया।
(2) 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक मिराज सिनेमा ,जोधपुर में आयोजित होने वाले 12 वें राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में ‘रीफ-2026 ऑनरेरी अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस फ़ॉर कॉन्ट्रिब्यूशन इन इंडियन सिनेमा’ से किसे सम्मानित किया जाएगा – मुकेश छाबड़ा
- थीम (2026) – ‘सिनेमास्थान-आपका लेंस , हमारा राजस्थान’
(3) हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में गोडावण के लिए संरक्षित क्षेत्र को बढ़ाकर कितना किया – 14 हजार 13 वर्ग किमी.
- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आईएएस अधिकारी व पर्यावरणविद एम के रंजीत सिंह द्वारा दायर याचिका में 19 दिसम्बर को फैसला सुनाते हुए यह निर्णय लिया।
(4) प्रदेश में बाघों में आनुवंशिक विविधता के लिए पहले अंतरराज्यीय बाघ ट्रांसलोकेशन के तहत पेंच (MP) से प्रदेश के किस अभयारण्य में बाघिन को लाया गया – रामगढ़ विषधारी अभयारण्य बूंदी
- इस बाघिन को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से जयपुर लाया गया।
(5) मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 21 दिसम्बर को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फ़ॉर विकसित राजस्थान‘ को कहां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया – अमर जवान ज्योति ,जयपुर


