प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
◆ इसे मंजूरी – 16 जुलाई 2025 को दी गई
◆ शुभारंभ – 11 अक्टूबर, 2025 को हुआ
◆ इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में रोजगार की कमी को दूर करना कौशल विकास करना निवेश को बढ़ावा देना और प्रोद्योगिकी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास करना है|
◆ यह योजना 2025-26 से शुरू होकर अगले 6 साल तक चलेगी।
◆ इस योजना के तहत् देश के कृषि उत्पादन में पिछड़े 100 जिलों में छोटे और सीमांत किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज मुक्त खाद और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
◆ राजस्थान के 8 जिलों में बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालौर व चुरू इसमें शामिल है।
◆ इन जिलों के लिए 24000 करोड़ रूपए का वार्षिक बजट निर्धारित किया गया है।
◆ यह योजना 11 मंत्रालयों के 36 से अधिक कार्यक्रमों को एक साथ लाकर किसानों के कल्याण के लिए काम करेगी।



