खेतड़ी महल (झुंझुनूं)

◆ राजस्थान के झुंझुनूं में स्थित खेतड़ी महल शेखावाटी की स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है।
इसे 1770 में ठाकुर भोपाल सिंह ने बनवाया था।
अपनी अनूठी संरचना और हवामहल के निर्माण की प्रेरणा होने के कारण यह ‘खेतड़ी का हवामहल’ और ‘पवन पैलेस’ भी कहलाता है।

हवामहल से अलग, महल में दरवाजे और खिड़कियां की कम संख्या के बावजूद हवा का प्रवाह हर हिस्से में बना रहता है। गर्मियों की तपिश से बचाने के लिए इसमें दीवारें कम और स्तंभ अधिक रखे गए हैं।
महल की सबसे बड़ी विशेषता इसका रैंपनुमा ढांचा है, जिससे घोड़े पर सवार होकर भी छत तक पहुंचा जा सकता था।
खेतड़ी महल से प्रभावित होकर ही महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने जयपुर में 1799 में प्रसिद्ध हवा महल का निर्माण कराया।

प्रश्न :- खेतड़ी महल किस जिले में है ?
(1) झुंझुनू ✅
(2) सीकर
(3) चूरू
(4) जयपुर

प्रश्न :- खेतड़ी महल का निर्माण किसने करवाया ?
(1) ठाकुर भोपालसिंह ने ✅
(2) ठाकुर खेतसिंह जी ने
(3) ठाकुर हनवंतसिंह जी ने
(4) ठाकुर मदनसिंह जी ने