Mukhyamantri Samuhik Vivah Anudan Yojna 2021

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021:-
◆ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना का प्रारम्भ 13 जुलाई 2021 को किया गया।
◆ यह योजना प्रदेश में सामूहिक विवाहों के आयोजनों को प्रोत्साहित करने, विवाहों में होने वाले अपव्यय को कम करने के लिए आर्थिक अनुदान देने, बाल विवाह एवं दहेज जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई है।
◆ इस योजना के तहत रुपये 25,000 राशि का अनुदान दिया जाता है जिसमें 21,000 रुपये वधू को तथा 4,000 रुपये संस्था को IFMS के माध्यम से दिए जाते हैं।
◆ सामूहिक विवाह आयोजन में विभिन्न जाति एवं धर्म के परिवार के कम से कम 25 जोड़ों जिनमे कम से कम 5 समाज अथवा जाति व धर्म के प्रत्येक के कम से कम 5 जोड़ो के विवाह का आयोजन करने वाले समूह या संस्थान योग्य है।
◆ सामूहिक विवाह के आयोजन करवाने वाली इन संस्थान को प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।