Lado Protsahan Yojna

राजस्थान सरकार की और से बालिकाओं सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1 अगस्त 2024 से लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है जिसके तहत 7 किस्तों के माध्यम से बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
•⁠ ⁠पहले इस योजना में 1 लाख की राशि प्रदान की जाती थी जो 8 मार्च 2025 के बाद से बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दी गई है साथ ही किस्तों में भी कुछ बदलब लिये गये है जो इस प्रकार है
•⁠ ⁠⁠पहली किस्त – पात्र चिकित्सालय में प्रसव के समय – 2500
•⁠ ⁠⁠दूसरी किस्त – एक वर्ष आयु पूर्ण करने व समस्त टीकाकरण होने पर – 2500
•⁠ ⁠⁠तीसरी किस्त – मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश दिलाने पर – 4000
•⁠ ⁠चौथी किस्त – छठी कक्षा में प्रवेश पर – 5000
•⁠ ⁠⁠पाँचवी किस्त – 10 वि कक्षा में प्रवेश पर – 11,000
•⁠ ⁠⁠छठी किस्त – 12 वि कक्षा में प्रवेश पर – 25,000
•⁠ ⁠⁠सातवी किस्त – मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण करने पर एवं 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर – 1,00,000 रुपये
पात्रता –
बालिका का जन्म राजकीय चिकित्सालय या जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत निजी चिकित्सालय में हुआ हो
अभिभावक राजस्थान के मूल निवासी हो
1 अगस्त 2024 के बाद जन्म लेने वाली बालिकाएँ इसके लिए पात्र है।