Pravasi Rjasthani Diwas 2025

साथियों अभी हाल ही में आयोजित हुआ प्रवासी राजस्थानी दिवस आपका एक प्रश्न पक्का देकर जाएगा तो इसके बारे में अच्छे से जान लो
•⁠ इसका ⁠आयोजन :- 10 दिसम्बर 2025 जेईसीसी सभागार , जयपुर में हुआ
•⁠ यह इसका⁠ प्रथम संस्करन था।
•⁠ ⁠इसका आयोजन :- राजस्थान फाउंडेशन ,BIP,RICCO द्वारा किया गया
•⁠ ⁠जिसमें उद्योग भागीदारी :- Confederation of indian industry की रही
•⁠ ⁠इसका उद्देश्य :- दुनिया भर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को उनकी मातृभूमि से जोड़ना और राज्य की आर्थिक व सामाजिक प्रगति में उनके योगदान का उत्सव मनाना रहा है।
•⁠ ⁠राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल (जेईसीसी) पर ‘प्रगति पथ’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
•⁠ ⁠उद्घाटन सत्र में कॉफी टेबल बुक ‘कमिटमेंट इन एक्शन’ का भी विमोचन किया गया, जिसमें ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत हुए एमओयू की प्रगति और ग्राउंडब्रेकिंग की विस्तृत जानकारी शामिल है।
•⁠ ⁠मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेश और प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर स्थापित करने की घोषणा की। इनमें से 9 विदेशों और 5 देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित किए जाएंगे।
सबसे महत्वपूर्ण सवाल ध्यान में रखें कि इस कार्यक्रम में नरसी कुलरिया को प्रवासी राजस्थानी सम्मान से नवाजा गया।
•⁠ ⁠प्रवासी राजस्थानियों के हितों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग का गठन किया गया है।
•⁠ आपको ये तीन ⁠प्रवासी राजस्थानी मीट भी ध्यान रखनी है
(1) 26 सितम्बर 2025 – हैदराबाद
(2) 8 अक्टूबर 2025 – सूरत
(3) 28 अक्टूबर 2025 – कोलकाता

इसमें से आपको एक प्रश्न तो मिलेगा ही मिलेगा तो अच्छे से याद कर लेना