2026 में होने वाले IPL के लिए ऑक्शन में राजस्थान के खिलाड़ियों ने तो धूम ही मचा दी
राजस्थान के 5 खिलाड़ियो की बोलियाँ शानदार लगी जो चर्चा में है
पहले है भरतपुर के कार्तिक शर्मा – इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी जिन्हें 14.20 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़रीदा है।यह राजस्थान के इस साल के सबसे महँगे प्लेयर बन गए है।
दूसरे नंबर पर है जोधपुर के रवि बिश्नोई – स्पिन के जादूगर बिश्नोई साहब को कौन नहीं जानता।इन्हें इस बार राजस्थान रॉयल्स ने ही ख़रीदा है जिनकी प्राइस रही 7.20 करोड़।यानी इस बार ये दमदार राजस्थानी राजस्थान की और से ही खेलते नज़र आयेंगे।
तीसरे नंबर आते है भरतपुर के राहुल चहार – स्पिन के इस धुरंधर खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ रुपये में ख़रीदा है।
चौथे नंबर पर रहे है – झूँझूनू के मुकुल चौधरी – इनकी बेस प्राइस भी 30 लाख थी।इन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 2.60 करोड़ में ख़रीदा है।
पाँचवे नंबर पर है जयपुर के अशोक शर्मा – इनकी बेस प्राइस भी 30 लाख थी।इन्हें 90 लाख रुपये में गुजरात टाइटन्स ने ख़रीदा है
तो इस बार राजस्थान के इन 4 प्लेयेस ने अच्छी सुर्खिया और रक़म दोनों बटोरी है।संभव है कि परीक्षा में भी इनसे सवाल पूछा जाये तो आप अच्छे से याद कर लेवे व अपने सभी साथियों तक भी इसे साझा करे



