(1) 9 दिसम्बर 2025 को वुड क्राफ्ट के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश के किस व्यक्ति को शिल्प गुरु पुरस्कार 2024 प्रदान किया – कमलेश शर्मा
(2) फ्रांस की प्रतिष्ठित मैग्जीन मिशेलिन गाइड ने राजस्थान की किस होटल को देश मे प्रथम स्थान पर रखा – ताज लेक पैलेस होटल, उदयपुर
(3) 11 से 14 दिसंबर 2025 तक जयपुर टाइगर फेस्टिवल का आयोजन कहाँ किया गया – जवाहर कला केंद्र जयपुर
- पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होटल क्लार्क्स आमेर में किया गया ।
(4) राजस्थान पुलिस के चयनित कांस्टेबलों के लिए वैज्ञानिक जांच कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘सीन ऑफ क्राइम मैनेजमेंट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया – सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जयपुर
- यह कार्यक्रम नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) गांधीनगर, BPR&D के CDTI और राजस्थान FSL के संयुक्त तत्वावधान में 8 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ।
(5) मौलासर में आयोजित 52 वीं राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कौनसी टीम चैंपियन बनी – जयपुर गर्ल्स एकेडमी
- जयपुर गर्ल्स एकेडमी ने भीलवाड़ा को हराकर खिताब जीता।
- बॉयज कैटेगरी में चूरू ने स्वर्ण पदक जीता । चूरू ने बीकानेर को हराकर यह खिताब जीता।


