(1) भारत व मलेशिया के मध्य 5 से 18 दिसंबर 2025 तक हरिमाऊ शक्ति सैन्य अभ्यास के 5 वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है – महाजन फील्ड फायरिंग रेंज ,बीकानेर
- भारतीय दल में मुख्य रूप से डोगरा रेजीमेंट शामिल है, जबकि मलेशिया की ओर से 25वीं रॉयल मलेशियन आर्मी बटालियन भाग ले रही है।
(2) 10 दिसंबर 2025 को प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन कहाँ किया गया – जेईईसी सभागार , जयपुर
- आयोजक – राजस्थान फाउंडेशन , BIP , RICCO
- राजस्थान फाउंडेशन के14 नए चैप्टर स्थापित करने की घोषणा की जिसमे 9 विदेशों में तथा 5 देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित होंगे।
(3) प्रथम प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में कितने प्रवासी राजस्थानियों को प्रवासी राजस्थानी सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया – 9 व्यक्तियों को
(1) श्री अनिल अग्रवाल (2) श्री कुमार मंगलम बिड़ला (3) श्री विनीत मित्तल (4) श्री अजय पीरामल (5) श्री माधव सिंघानिया (6) श्री पूनमचंद राठी (7) श्री नरसी कुलरिया (8) श्री सी.एम. मूंदड़ा (9) श्री प्रदीप राठौड़
(4) हाल ही में प्रवासी राजस्थानियों के हितों के लिए किस नए विभाग का गठन किया गया – राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग
(5) प्रवासी राजस्थानी दिवस पर प्रगति पथ प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया – राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने


