GGD DAILY DOSE NO.136

(1) पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत राजस्थान के लिए कितने पंचायत लर्निंग सेंटर की स्वीकृति प्रदान की गई – 1047 पंचायत लर्निंग सेंटर (पीएलसी)

(2) हाल ही में राज्य सरकार द्वारा नौनेरा वृहद परियोजना एवं परवन-अकावद पेयजल परियोजना को मंजूरी दी गयी , राज्य सरकार द्वारा इन परियोजनाओं पर कुल कितने रुपये व्यय किये जायेंगे –5 हजार 184 करोड़ रुपये

  • नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना के माध्यम से कोटा एवं बूंदी जिले के 749 गांव एवं 6 कस्बों के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को हर घर जल उपलब्ध होगा। सरकार इस परियोजना के लिए 1 हजार 661.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
  • परवन-अकावद पेयजल परियोजना से झालावाड़-बारां-कोटा जिले के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे। इस परियोजना के लिए 3 हजार 523.16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
  • न दोनों परियोजनाओं को अगस्त 2027 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है।

(3) 5 से 7 दिसंबर, 2025 के बीच कटरा, जम्मू कश्मीर में आयोजित द्वितीय फेडरेशन कप लैक्रोस चैम्पियनशिप 2025 में किस राज्य की पुरुष व महिला दोनों टीमें चैंपियन बनी – राजस्थान

(4) प्रधानमंत्री एकता मॉल का निर्माण प्रदेश के किस शहर में किया जा रहा है – जयपुर

(5) आईआईटी हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रालय के ग्रिड इंडिया पावर सिस्टम अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया – डॉ. मोहित कच्छवाह